बालाघाट
अमनो अमान के पैगाम के साथ निकला गया शाही संदल, दरगाह मे पेश की गईं चादर
पूर्ण अकीदतो के साथ मनाया जा रहा हजरत हक्कू शाह बाबा का 222वा सालाना उर्स

लंगर ए आम आज, तो रंग महफ़िल कल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : हर साल की तरह इस साल भी सैय्यद अलहाज अब्दुल हकीम उर्फ हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती का सालाना उर्स पूर्ण अकीदतो, हर्षोल्लास औऱ विधि विधान के साथ मनाया जा रहा हैं।बाबा के इस सालाना उर्स मुबारक़ पर उर्स कमेटी द्वारा मेन रोड स्थित आस्ताना ए औलिया दरबार को दुल्हन की तरह सजाकर रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं. जहां हर साल की तरह इस साल भी रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर 29 जुलाई की रात कव्वाली व कुल शरीफ की फातिहा के बाद उर्स मुबारक का समापन किया जाएगा।इसी कड़ी मे हजरत हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222 वे सालाना उर्स मुबारक पर हर साल की तरह इस साल भी अमनो अमान के पैगाम के साथ दरगाह शरीफ से शाही संदल निकला गया।जो काली पुतली चौक से- बस स्टैंड, रानी अवंती बाई चौक, वहा से बैहर रोड रजा नगर, वार्ड नंबर 10 इमामबाड़ा पहुंचा, जहाँ से अलम और चादर के साथ शाही संदल अंजुमन शादी हॉल से बैहर चौकी, वहां से देवी तालाब रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों का गस्त करता हुआ वापस मेन रोड से दरबार शरीफ पहुंचा।जहां बाबा को अलम व चादर पेश की गईं।जिसमे उपस्थितजनो ने बाबा के असताने मे अकीदतों के फूल चादर पेश कर देश व पूरी दुनिया मे अमन चैन शांति, आपसी भाईचारे, मुल्क की तरक्की और अमनो अमान की मन्नते मांगी।
शाही संदल में पेश किया गया अखाड़े के हुनर
आपको बताएं कि हजरत हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222 वे सालाना उर्स मुबारक पर हर साल की तरह इस साल भी रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है।21 से 29 जून तक चलने वाले इस सालाना उर्स मुबारक की शुरुवात 21 जून की सुबह मजार शरीफ का गुसल व परचम कुशाई के साथ की गई।वहीं 23जून को हजरत इमाम हुसैन रजी. के मुए मुबारक का दीदार कराया गया।इसी क्रम मे 25 जून को सुबह 10 बजे कुरान ख्वानी व मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, तो वही शुक्रवार 26 जून की सुबहा यादे हुसैना मनाया गया। वही दोपहर में उर्स मुबारक पर शाही संदल नगर का गस्त करता हुआ दरगाह शरीफ पहुँचा।जहा अमनो आमान की सामुहिक दुवाओ के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कराए गए। उधर इस शाही संदल में उपस्थित बच्चे से लेकर युवा वर्ग संदल के सामने अखाड़े का हुनर पेश करते हुए नजर आए।
लंगर ए आम व कव्वाली के आयोजन के साथ उर्स का होगा समापन
सैय्यद अलहाज अब्दुल हकीम उर्फ हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222 वे सालाना उर्स मुबारक पर मेन रोड स्थित आस्ताना ए औलिया दरबार को रंग रोगन कर, रंग बिरंगी लाइट, आकर्षक डेकोरेशन लगाकर दरगाह शरीफ को फूलों से सजाया गया हैं.जहाँ उर्स कमेटी व दरबार कमेटी द्वारा उर्स मुबारक पर रोजाना विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन किए जा रहे हैं.जो 29 जून तक किए जाएंगे.जहां 29 जून की रात कव्वाली, तो उसके बाद कुल शरीफ की फातिहा का आयोजन कर उर्स मुबारक का समापन किया जाएगा।इसी तरह 28 जून रविवार की शाम को फूलों का नजराना पेश कर दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाई जाएगी।वही शाम को लंगर ए आम का आयोजन होगा।29 जून को कुल शरीफ की फातिहा, रंग महफ़िल कार्यक्रम होगा।जहा उर्स ए मुबारक पर अजीमो शान कव्वाली का आयोजन होगा.जिसमें देश व दुनिया के मशहूर कव्वाल सब्बू शादब साबरी करियर शरीफ उत्तराखंड / और शफ़ैज़ शावेज वारसी देवा शरीफ यू पी से तशरीफ़ ला रहे है।अपने फन में माहिर ये दोनों कव्वाल देर रात तक अपने चुनिंदा शेर और कव्वाली पेश करते नजर आएंगे।जिसके बाद देश में अमन चैन शांति और अमनो अमान की सामूहिक दुवाओ के साथ उर्स मुबारक का समापन किया जाएगा।बाबा के इस सालाना उर्स मुबारक पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां उर्स व दरबार कमेटी द्वारा पूर्ण कर ली गई है।हज़रत हक्कू शाह बाबा दरबार ए खुद्दाम एवम् कमेटी ने तामाम अक़ीदतमंदो व बाबा के चाहने वालों से उर्स ए मुबारक व तमाम आयोजनों में शामिल होने की गुज़ारिश की है।



