अमेठी

ऐतिहासिक भरत मिलाप में शामिल हुईं 12 मंडलों की झांकियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी । नगर में आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप में इस बार शामिल 12 मंडलों की विभिन्न आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भरत मिलाप कार्यक्रम का शुभारंभ अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक सी डी ओ सूरज पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि एस डी एम आशीष सिंह ने किया। राम रथ पर विराजमान भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी गई।
समापन व पुरस्कार वितरण पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी महराज डॉ संजय सिंह ने किया। सभी मंडलों एवं झांकियों के प्रदर्शन पर पुरस्कार दिया गया। कई दसकों से अमेठी शहर में ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम होता आ रहा है। रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शुक्रवार की रात रामरथ हनुमानगढ़ी मंदिर से निकाला गया। उत्सव में विभिन्न ज्योति मंडलों और समूहों ने भी भाग लिया, जिनमें बजरंग ज्योति मंडल काली मंदिर के पास, श्री देवी पाटन ग्रुप्स पुराने रायपुर, नमो-ग्रुप देवीपाटन मंदिर, महाकाल ग्रुप महिला पॉलिटेक्निक के पास,, न्यू अमर ज्योति मंडल ककवा रोड, श्री शिव ज्योति मंडल मुंशीगंज रोड, जय हो मंडल देवीपाटन मंदिर, ज्वाला ज्योति मंडल बाबा बालकदास कुटी के पास, श्रृंगार ज्योति मंडल आवास विकास कॉलोनी, शिवाय ज्योति मंडल लखहरा पेट्रोल पंप के पास, श्री अम्बे ग्रुप सगरा तिराहा और श्री रामरथ हनुमानगढ़ी प्रमुख थे।
अमेठी में भरत मिलाप झांकी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ए ग्रुप में नमो ग्रुप को प्रथम, अम्बे ग्रुप ने द्वितीय और शिवाय ज्योति मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी ग्रुप में श्री देवीपाटन ग्रुप प्रथम, महाकाल ग्रुप द्वितीय और ज्वाला ज्योति मंडल तृतीय रहा। बैंड प्रतियोगिता में रज्जब अली बैंड ने प्रथम और शेरे पंजाब बैंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर राजेश मसाला,अध्यक्ष रामलीला समिति, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष रामलीला आयोजन समिति,उपाध्यक्ष हरिकेश श्रीवास्तव,फूलचंद्र कसौंधन,नितिन भालोठिया, विवेक अग्रवाल,महामंत्री आनंद वरनवाल,कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सौरभ भालोठिया,आय व्यय निरीक्षक राजेश अग्रहरि टिकरी,सचिव अनिल पाल व श्रीकृष्ण अग्रवाल, संगठन मंत्री निखिल भालोठिया, मीडिया प्रभारी विपिन अग्रवाल,सक्रिय सदस्य प्रदीप अग्रवाल,सुरेश पाण्डेय,बबलू सरोज, दिनेश मिश्रा,सूरज जायसवाल,आलोक शुक्ल आदि

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button