बरेली

कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो और रिपोर्ट

पत्नी-बेटा समेत 20 लोग नामजद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो और रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। शाहजहांपुर के तिलहर निवासी सुनैना गुप्ता और बरेली के इज्जतनगर निवासी ललित मोहन की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, बेटे गोपाल गुलाटी समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि गुलाटी और उसके गिरोह ने कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। बरेली में कन्हैया गुलाटी और उसके गिरोह पर एक महीने में करीब दस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। गुलाटी ने अपनी चिटफंड कंपनी के जरिये शहरवासियों को कम समय में रुपये दोगुने व तिगुने करने का झांसा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button