रामपुर शाहबाद

आसमान में ड्रोन प्रकरण,अफवाहो पर न दे ध्यान पुलिस पूरी तरीके से तैनात , विद्यासागर मिश्रा एसपी रामपुर 

पुलिस लोगों के दिलों से भय निकालने के लिए लगातार गश्त कर सुरक्षा का भरोसा भी दिला रही है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। आसमान में ड्रोन देखे जाने को लेकर जनपद रामपुर के कई क्षेत्रों में कई जगहों पर तरह तरह की अफवाहें उड़ रही है। जिनसे लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। हर कोई आसमान में ड्रोन होने को चोरी की घटनाओं की अफवाहों से डरा हुआ है। लोगों में भय का माहौल है, हालांकि पुलिस इस तरह की किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रही है।पुलिस लोगों के दिलों से भय निकालने के लिए लगातार गश्त कर सुरक्षा का भरोसा भी दिला रही है। एक दिन पहले शाहबाद के ग्रामीण क्षेत्र में आसमान में ड्रोन दिखाई दिए जाने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। उधर बीती रात शाहबाद नगर के दो मोहल्लों नालापार और फर्राशान के आसमान में ड्रोन दिखाई दिए जाने की बात मोहल्ले के लोगों द्वारा की गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसमान में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखते ही लोगों ने वीडियो और फोटो करना शुरू कर दिए। हर कोई इन तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद करता रहा। लोगों के द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने रात्रि गश्त को ओर मजबूत कर दिया। लेकिन अब भी यह प्रश्न बना हुआ है कि यह संदिग्ध वस्तु क्या है और यह आसमान में क्यों दिखाई दे रहे है। कोतवाल पंकज पंत ने लोगो से अपील की है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। आपकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है।
………………
” कई दिनों से ड्रोन दिखने की सूचनाएं मिल रही है। उन सूचनाओं को पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा ग्रामीणों संग बैठक कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से मेरी अपील है कि अफवाहों में न आएं, अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखती है तो स्थानीय थाने या पुलिस से संपर्क करे। पुलिस का सहयोग करें, पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर लोगों से बातचीत कर रही है “
                           विद्यासागर मिश्रा एसपी रामपुर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button