पाकुड़

भाजपा के अमृत पांडेय ने झामुमो नेता पर लगाया उगाही का गंभीर आरोप

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झामुमो नेता पर बड़ी आरोप लगाया है गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का केन्द्रीय अधिवेशन रांची में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झामुमो नेताओं ने पाकुड़ जिले से लाखों की उगाही किया हैं। कहा अभी- अभी झामुमो नेता के वायरल ऑडियो से यह साबित हो गया कि किस प्रकार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता सरकारी पदाधिकारियों को धमका कर पैसे की मांग कर रहे हैं। अमृत पाण्डेय ने कहा कि वायरल ऑडियो में झामुमो नेता ने स्पष्ट कहा कि उनके वरीय पदाधिकारी का सख्त निर्देश है कि झामुमो के केन्द्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यवस्था करना है। कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हेमन्त सोरेन, झामुमो के सांसद/ विधायक के इशारे पर ही पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार का खेल आज चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि अब तक तो हेमन्त सोरेन सरकार में प्रखंड कार्यालय और सभी सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए थे। लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता भी भ्रष्टाचार का खेल, खेल रहे हैं। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के शासन में जनता त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही है। सरकार जनता की फिक्र छोड़ अवैध रूप से पत्थरों का परिचालन/ कोयले का परिचालन कर रही है। पाकुड़ की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। अमृत पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का चाल चरित्र चेहरा अब जनता के बीच आ गया है। झामुमो नेताओं के द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के अनैतिक कार्य का भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है। अमृत पांडेय ने कहा कि समाज के सजग़ प्रहरी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी हेमन्त सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के भ्रष्टाचार के इस षडयंत्र को जनता के बीच ले जायेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button