भाजपा जिलाध्यक्ष का सैफनी नगर में भव्य स्वागत, बाइक रैली निकाली गई

एनपीटी रामपुर ब्यूरो
उत्तर प्रदेश रामपुर सैफनी।नगर मैं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के सैफनी नगर में पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष गंगवार ने नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा से नगर पंचायत प्रत्याशी रहे आशीष गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां आशीष गुप्ता ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगवार ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे रामपुर जिले के हर गांव और कस्बे में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान के कारण ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।इस कार्यक्रम में आशीष गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, वीरवल यादव,ओमप्रकाश सैनी, गौरव भटनागर, अखिलेश कुमार गुप्ता,सुभाष भटनागर ,आदिल, हिमांशु गुप्ता,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।