बरेली

शिवालयों पर तैनात रहेगी महिला पुलिस, कांवड़ मार्गों पर भी होगी निगरानी, एसएसपी ने दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सावन माह में धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। नाथनगरी के नाम से चर्चित बरेली में भगवान शिव के कई प्रमुख मंदिर हैं। सावन के लिहाज से पुलिस ने भी यहां सुरक्षा तैयारियों को परखा और मजबूत किया है। सावन के दिनों में शिवालयों पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की भीड़ रहेगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने इस लिहाज से ऑनलाइन मीट के जरिये तैयारियां परखीं। साथ ही उचक्कों व शोहदों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। छेड़खानी, छिनैती जैसे महिला संबंधी अपराध रोकने के लिए मंदिरों पर महिला पुलिस की भी नियमित ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ जत्थों के रूट व जुलूस पर भी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन के दौरान सतर्कता एवं सजगता बनाए रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम पुख्ता कर लिए जाएं। ऑनलाइन मीट में जिले के सभी एसपी, सीओ, सीओ एलआईयू, सभी थाना प्रभारी और प्रभारी यूपी 112 शामिल रहे।
इन बिंदुओं पर एसएसपी ने दिए निर्देश
श्रावण मास की तैयारियां व संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button