शामली

ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली : “स्वस्थ युवा-सशक्त राष्ट्र” की थीम पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत शामली पुलिस ने गुरुवार को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में जिला अस्पताल, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को बताया गया कि नशा स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। पुलिस ने युवाओं से खेलकूद, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने की अपील की गई।
पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ समाज की भागीदारी ही नशामुक्त समाज का मजबूत आधार बनेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button