शामली

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर शामली पुलिस का जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली : जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शामली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में गुरुवार को थाना आदर्श मंडी पुलिस ने जिला अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों को बताया कि साइबर ठग बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, कूरियर एजेंट या अन्य संस्थाओं का कर्मचारी बनकर ठगी करते हैं। ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी नौकरी, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी वेबसाइटों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
साथ ही ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और पासवर्ड किसी से साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button