हापुड़

अखिलेश यादव का किसान प्रेम और पीडीए केवल उनके परिवार तक ही सीमित है वह परिवारवादी और वंशवादी पार्टी है – सुनील शर्मा , कैबिनेट मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी)-  जनपद हापुड़ के भाजपा जिला मुख्यालय पर वीर बाल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  सुनील शर्मा पहुंचे। जिन्होने दीप प्रज्वलित कर धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बाबा जोरावर और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए भाव भीनी  श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में दोनों वीर साहबजादो के जीवन पर प्रकाश डाल उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।  वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान और जन हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार है। भाजपा किसान और जन हितैषी  सरकार है जो  किसानों के हित के लिए तरह-तरह की योजना चला रही है जिससे आज किसान सशक्त हुआ है।हाल में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक और बीजेपी अध्यक्ष की चेतावनी पर केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफ़ाई देते हुए कहा कि जब असदन चलेगा।तो चार -छ लोग बैठते हैं।हम कभी पश्चिम के लोग बैठ जाते हैं। कुछ लोग थे। मंगलवार का समय था। उसने चार लोगों को बुला लिया।इसका कोई भी राजनीतिक उद्देश्य निकालने का मतलब नहीं है। मैं यह कहता हूं।उद्देश्य निकालो भी जो भी लोग उसमें बैठे होंगे। उन्होंने वहां अगर चर्चा की है। राष्ट्र को मजबूत करने सनातन को मजबूत करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठे हुए हैं।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का किसान प्रेम और पीडीए केवल उनके परिवार तक ही सीमित है वह परिवारवादी और वंशवादी पार्टी है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।2027 में भाजपा कि फिर से सरकार आएगी जनता ने तब इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है आने वाले समय में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button