रामपुर शाहबाद

मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों को प्रशस्त्री पत्र देकर किया सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नगर पंचायत शाहाबाद में महिला सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कुमार संजय डिप्टी कलेक्टर /अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहाबाद एवं स्वच्छता प्रेरक वसीम खान द्वारा संयुक्त रूप से निकाय क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिला सफाई मित्रों को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारी ही देश की शक्ति है आज हर क्षेत्र में नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश निर्माण में अपना योगदान दे रही है उन्होंने अपील की महिला सफाई मित्र अपने कार्य के अतिरिक्त आम नागरिकों में सफाई के प्रति जागरूक कर अपना अहम योगदान करे जिससे कि नगर पंचायत शाहाबाद स्वच्छ और स्वस्थ बने उन्होंने नगर पंचायत का सहयोग करें जिससे कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके! इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मुजीब मियां प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन द्वारा किया गया कार्यक्रम में नावेद मियां,लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर रेहान अहमद,श्री वीर सिंह लिपिक, विजय प्रमोद हरपाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button