गोड्डा

मानसिक स्वास्थ्य हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार :: डा. ताराशंकर

- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डालसा की ओर से सदर अस्पताल में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के समक्ष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. ताराशंकर झा ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमें एक अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की याद दिलाता है। जिस प्रकार हम शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं उसी तरह हमें मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर भी ध्यान देने की जरुरत है। इस वर्ष का थीम है- मानसिक स्वास्थ्य हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और मानसिक बीमारियों के जूड़ी झिझक को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि जब लोग मानसिक तनाव से गुजरते हैं तो उन्हें खुद ही कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं । कई बार कुछ चीजों को नजर अंदाज करने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।
चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वही व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ्य है जो जीवन के तनावों का सामना कर सके, अपनी क्षमताओं को पहचान सके, अच्छी तरह सीखने और काम करने तथा समुदाय में योगदान करने में सक्षम साबित हो सके। कहा कि अगर बच्चे या किशोर किशोरियों के स्वभाव में परिवर्तन हो रहा हो, अधिक उग्र हो जाता हो, छोटी-छोटी बातों को लेकर हर्ट करता हो तथा असाधारण व्यवहार करने लगा हो तो ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से बीमार हो सकते है। इसे चिकित्सक के पास ले जाएं और चिकित्सा कराएं। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र नवीन कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर अधिकार मित्र मो. हसीब सहित स्वस्थ्य कर्मी व दर्जनों विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button