मुरादाबाद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामगंगा विहार मंडल में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के तत्वाधान में रामगंगा विहार मंडल में मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल शामिल रहे ।
मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने तिरंगा ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया
तिरंगा यात्रा का अंबेडकर पार्क आशियाना से शुभारंभ होकर विवेकानंद, हरथला, कांठ रोड, किला तिराहा, मधुबनी पार्क, पीएसी तिराहा,  नवीन नगर, दीनदयाल नगर, वेव सिनेमा, सेल टैक्स चौराहा, क गुप्ता आई हॉस्पिटल चौराहा बाला मंदिर होते हुए अंबेडकर नेचर पार्क आशियाना पर ही जाकर सम्पन्न हुई।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2014 केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्य काल में देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाने हेतु उनके आवाहन पर प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया था एवं प्रत्येक वर्ष देश भर में बड़ी संख्या में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाता है प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाता है इसी क्रम में हम महानगर के सभी दस मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं इसी क्रम में आज रामगंगा विहार मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया था।
मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भव्य तिरंगा यात्रा रामगंगा विहार नगर मंडल में निकाली गई है।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुनीता शर्मा, अजय वर्मा मंडल महामंत्री अनुज शर्मा व मयंक कश्यप, पार्षद पंकज शर्मा, पार्षद दिनेश चंद्र गोला, पार्षद अजय तोमर, प्रदीप सक्सेना, वनिता मल्होत्रा, सोनल अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनूप महरोत्रा, पिंकू गुप्ता, गौरव पांडे, युवा मोर्चा शिवा प्रजापति, योगेश गुप्ता, विजय वर्मा,  राजेंद्र पाल, विशाल अग्रवाल, सौरभ शर्मा, ओपी चौधरी, बिजेंदर चौधरी, सौरभ शर्मा आदि मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण एवं मंडल के क्षेत्रवासी शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button