सिंगरौली

स्टोन क्रेशर संचालकों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिला स्टोन क्रेशर एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त सिंगरौली जिले के मकरोहर, सरई ,बरगवां गडरिया, चितरंगी एवं अन्य स्थानों के भारी संख्या में संचालकों ने हिस्सा लिया, जिला मुख्यालय में स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में दीपावली मिलन के पश्चात स्टोन क्रेशर संचालन में आ रही समस्या एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई, जिला क्रेशर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह बबलू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्टोन क्रेशर संगठन से सिंगरौली जिला स्टोन क्रेशर को संबंध किया जा रहा है अधिक से अधिक क्रेशर संचालको को सदस्य बनाया जा रहा है।
अध्यक्ष ने सदस्यों को कहा कि DGMS विभाग से NOC लिया जाय साथ ही गिट्टी की पूर्व निर्धारित दरों से कम रेट में बिक्री न करे, स्टोन क्रेशर के जिला महासचिव अमित द्विवेदी ने दीपावली की सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि डिफॉल्टरों को गिट्टी ना दी जाए साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित रॉयल्टी ,जीएसटी का भुगतान समय से किया जाए एवं मध्यप्रदेश शासन के मंशा अनुसार लघु उद्योग को बढ़ाने के लिए स्टोन क्रेशर इकाई की स्थापना की गई है ऐसे में किसी भी क्रेशर संचालक को किसी प्रकार की भी समस्या होगी तो समस्या के निराकरण हेतु जिले के कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक एवं खनिज अधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से नागेंद्र प्रताप सिंह, अमित द्विवेदी ,राजीव सिंह बघेल, आनंद अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल ,महेंद्र वैश्य, मनोज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु,अविनाश जायसवाल, गौरव अग्रवाल,रामसागर जायसवाल,आकाश सिंह राजावत ,सर्वजीत सिंह, अशोक मिश्रा, बृजमोहन पांडे ,, रामसुमेर वैश्य , नारायण वैश्य, श्यामलाल जायसवाल, दिनेश कुमार जैन, राजाराम गुप्ता, मनोज कुमार इत्यादि संचालकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button