
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम की टीम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम कार्यालय में रामपुर गार्डन के कार बाजार से कई दुकानदार पहुंचे। कर निर्धारण अधिकारी एवं अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह का घेराव कर आरोप लगाए।
पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ दुकानदारों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सेio मुलाकात की। उन्हें बताया कि बटलर प्लाजा के सामने अतिक्रमण करने वालों से अवैध वसूली होती है। वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके विपरीत छोटे-छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का विरोध या अपना पक्ष रखने के लिए अगर कोई आता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह और राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह का नाम लेकर आरोप लगाए।



