सिंगरौली

“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सिंगरौली पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली। आज़ादी के अमर गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली से एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही संपन्न हुई।
इस अवसर पर शहर के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना तथा जनमानस में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना रहा। पुलिस विभाग ने इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को देशप्रेम, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा देने का संदेश भी दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button