गाजियाबाद

दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

ड्राई डे सूची से हटाया गया त्योहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने वर्ष 2026 के लिए ड्राई डे (शराब बिक्री बंद रहने के दिन) की नई सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार इस बार होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। सरकार ने होली को ड्राई डे की सूची में शामिल नहीं किया है, जिससे राजधानी में त्योहार के दिन भी शराब की बिक्री सामान्य रूप से जारी रहेगी।

दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के तहत जारी आदेश में बताया गया है कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 फरवरी (महाशिवरात्रि), 21 मार्च (ईद-उल-फितर), 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को ड्राई डे घोषित किया गया है। इन तिथियों पर राजधानी में शराब की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद रहेंगी।
हालांकि होली का नाम इस सूची में नहीं होने के कारण इस बार दिल्ली में त्योहार पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी। खासतौर पर नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सूची में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए लाइसेंसधारकों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button