गोड्डा
हैदराबाद में आयोजित 43वें सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम गोड्डा से रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : हैदराबाद में आयोजित 43वें सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की टीम गोड्डा से रवाना हुई। संघ सचिव गुंजन झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में गोड्डा से 15 खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें बालिका वर्ग में मोनालिसा कुमारी, गायत्री सोरेन, अन्वी आनंद, लक्की कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंशु कुमारी, स्वीटी कुमारी और बालक वर्ग में सामेद अंसारी, प्रमोद कुमार, विकाश कुमार, करण कुमार, संजय कुमार, प्रियांशु कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सुबह गोड्डा से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। बताया कि 43वें सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता 11 से 14 जनवरी तक तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित है। उन्होंने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ देहरी व अन्य सदस्यग उपस्थित थे। सभी ने आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



