झुंझुनू
33 केवी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते बबाई, कालोटा और पपुरना क्षेत्र की विद्युत सप्लाई आज 4:30 घंटे रहेगी बंद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं खेतड़ी। 33 केवी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के कई गांव में आज विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुभाष मीणा बाबाई ने बताया कि 33 केवी बबाई व 33 केवी डीआरडीओ लाइन की मरम्मत कार्य के चलते 13 अगस्त को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लाइन का शटडाउन रहेगा। जिससे बबाई उपचौकी, कालोटा उपचौकी, पपुरना उपचौकी क्षेत्र से जुड़े हुए सभी गांवों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। साथ ही 33 केवी डीआरडीओ की सप्लाई भी बंद रहेगी।



