बालाघाट

छिंदवाडा में आयोजित हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी

जिले के दो फिलेटलिस्ट को   मिला विशेष सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : छिंदवाडा जिले में प्रथम बार आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय शास० उत्कृष्ट विद्यालय के सभाभवन मे किया गया। दिनांक 17 एंव 18 दिसम्बर 2025 को  जे के कावड़े अधीक्षक डाक संभाग छिंदवाडा के निर्देशन में छिंदवाडा जिले के फिलेटलिस्ट सहित बालाघाट एंव जबलपुर जिले के फिलेटलिस्टों को उनके प्रदर्श (Exihibit) के साथ आमंत्रित किया गया। भिन्न भिन्न विषयों पर प्रस्तुत आकर्षक प्रदर्शो को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एंव ब्रांज मेंडल से सम्मानित किया गया। विशेष रूप से जबलपुर से सीनियर फिलेटलिस्ट  आर के नायडू तथा छिंदवाडा के फिलेटलिस्ट अभिजीत ढोले तथा विजय चांडक भी उपस्थित रहे ।

              आयोजन में वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं सीनियर वर्ग के 48 फिलेटलिस्टों ने भाग लिया । जिसमें बालाघाट जिले से वरिष्ठ फिलेटलिस्ट एंव सेवा निवृत्त व्याख्याता अशोक चौबे, नगर के व्यवसायी प्रमाणिक सोनी, एवं विजय बाघरेचा ने क्रमशः भारत के विभिन्न सांप, महात्मा गांधी, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, स्कूल चले हम, भारत के महान पुरूष तथा भारत के स्वाधीनता सेनानी विषयों पर अपने बेहद आकर्षक और बहुमूल्य प्रदर्श प्रस्तुत किये । इन्हें छिंदवाडा की आम जनता एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। दो दिवस तक चले इस आयोजन में बालाघाट जिले के फिलेटलिस्ट अशोक चौबे, प्रमाणिक सोनी एवं विजय बाघरेचा को अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, 8वी पुलिस बल सेनानी निवेदिता गुप्ता एंव एमएलबी प्राचार्य छिंदवाडा ने विशेष पुरस्कार एंव प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। प्रदर्शनी में लगभग 5000 डाक टिकटों के साथ 200 मिनियेचर रंगीन पोस्ट कार्ड प्रथम एवं विशेष कव्हर को भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर एक फिलेटली कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें ज्ञानवर्धक एंव बुनियादी जानकारी फिलेटलिस्ट अशोक चौबे द्वारा प्रदान की गई ।

         ज्ञात हो कि म०प्र० के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल  विनीत कुमार ने बालाघाट जिले मे दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना की सफलता को दृष्टिगत राते हुए प्रथम बार वर्ष 2026 में जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के आयोजन की घोषणा नवम्बर में आयोजित राज्यस्तरीय मैपेक्स 2025 मे की है। इस योजना में वर्ष 2025-26 तक प्रदेश के सर्वाधिक 117 प्रतिभागी रूपये 6000/- की एक वर्षीय छात्रवृत्ति से पुरस्कृत हो चुके हैं। इनके साथ ही नगर के डाकटिकट संग्रहाकों को उनके प्रदर्श प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर भी मिलेगा। जिले की इस उपलब्धि पर छिंदवाडा डाक संभाग के अधीक्षक  जे के कावड़े, बालाघाट डाक संभाग के अधीक्षक  वाय आर धनेन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी  ए के उपाध्याय, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शरद ज्योतिषी, डा एम के जैन एवं प्रवीण दुबे, नितिन अकान्त, कमलेश सिंह, गिरीश वासनिक ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button