गाजियाबाद

हिण्डन नदी के किनारे अधिक-से-अधिक पौधारोपण कार्य कराया जाये :: जिलाधिकारी दीपक

गाजियाबाद जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में की गयी। बैठक के दौरान उन्होंने बताया गया कि अभी जनपद गाजियाबाद को पौधारोपण 9,24,980 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें वन विभाग को एक लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष वन विभाग 2,00,975 पौधारोपण कर रहा हैं।जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2025-26 मे वृक्षारोपण महा—अभियान के अन्तर्गत आपके द्वारा चिन्हित स्थलों में से कम-से-कम दो या तीन स्थल ऐसे चिन्हित करें, जिस पर बड़ी मात्रा में पौधा रोपण कार्य कराया जाये एवं अन्य विभाग के कुल 873119 लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने विभाग का पौध उठान कार्य दिनांक 07.07.2025 तक अवश्य पूर्ण कर लें, जिससे 09 जुलाई 2025 को वृक्षारोपण महा—अभियान सम्पन्न हो सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि हिण्डन नदी के किनारे भी अधिक-से-अधिक पौधारोपण कार्य कराया जाये। सभी विभाग पौधारोपण करने के उपरान्त उसके फोटोग्राफ्त मेरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड़ करें और साथ ही एक बुकलेट भी तैयार करें। साथ ही बड़े पौधारोपण स्थलों को चिन्हित करते हुए 09 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण के महा—अभियान में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। वृक्षारोपण के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करें एवं उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि पर्यावरण की शुद्धता वृक्षों की संख्या पर निर्भर करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button