सिंगरौली

20 अप्रैल से शुरू होगा मॉडल रोड का निर्माण  

माजन मोड से इंदिरा चौक नवजीवन विहार तक मिलेगा सुगम रास्ता डिवाइडर एवं फुटपाथ का किया जाएगा सौंदर्य करण

डीएमएफ फंड से सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 35 लाख की राशि की मिली थी स्वीकृति 
वाटर पाइपलाइन एवं सीवरेज लाइन के कार्य में धीमी प्रगति आने पर कलेक्टर ने संविदाकार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  शहर की प्रमुख मॉडल रोड माजन मोड से नवजीवन विहार इंदिरा चौक तक के रोड का निर्माण कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा एवं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। 9 करोड़ 35 लाख की लागत से डीएमएफ फंड की राशि से होने वाले मॉडल रोड के निर्माण कार्य के पूर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर  गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सड़क में डाली जा रही सीवरेज एवं वाटर सप्लाई की पाइपलाइन सहित गैसपाइप लाइन के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button