सिद्धों कान्हू मेला का जेएमएम किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दानिएल किस्कू ने फीता काटकर किया उद्घाटन
JMM Kisan Morcha District President Daniel Kisku inaugurated the Sidon Kanhu Mela by cutting the ribbon.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
27 दिसंबर 2025 शनिवार को शाम लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के तालपहाड़ी पंचायत के सिद्धो – कान्हू मेला का आयोजन हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी किया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हर साल मेला का आयोजन किया जाता रहा हैं, उसी निमित इस बार भी मेला का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू सांसद विजय कुमार हंसदा, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम को आना था, जो किसी कारण वश उपस्थित नहीं हुए। उनके अनुपस्थिति में जेएमएम किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दानियल किस्कू ने मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। मेला समिति ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। महिला समिति ने स्वागत गान गाकर अतिथि को सिद्धो- कान्हू के प्रतिमा तक ले गया। जहां अतिथियों ने सिद्धो- कान्हू के प्रतिमा पर माला अर्पण कर प्रणाम किया। उसके उपरांत मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। उसके बाद मेला में उपस्थित जनसमूह को कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष हिरणपुर मो मनोवर आलम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मेला लगाने का उद्देश्य होना चाहिए कि देश में जैसी सरकार चल रही है, उसमें महापुरुषों के नामों को खत्म किया जा रहा है, आप सभी देख रहे है की कैसे मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाया जा रहा है, राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार चल रही ह, जिसे बीजेपी की केन्द्र सरकार लगातार सीबीआइ ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है, केन्द्र सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री को बर्दास्त नहीं कर पा रही है, जब जनता ने बहुमत दिया था बीजेपी को तब बीजेपी ने गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया। उसके बाद मेला समिति के अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया अंतिम में जेएमएम जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दानियल किस्कू ने सम्बोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धियों को जनता को बताया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन सिद्धो- कान्हू चांद भैरो फूलों झानो के बताए मार्ग पर चलकर झारखंड को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड बनाने के लिए दिन रात लगे हुए है, सरकार को परेशान करने के लिए बीजेपी ने हेमन्त सोरेन को जेल भेजा। लेकिन हेमंत सोरेन ने राज्य के आत्म सम्मान को गिरवी नहीं रखा और बीजेपी के आगे नतमस्तक नहीं हुआ मां बहनों को सम्मान देते हुए उन्होंने 2500 रु महीना महिला सम्मान दे रही है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो रही है। लगातार विकास के कार्य किया जा रहा है, राज्य के अलग के लिए कई बार जान को जोखिम में डालने वाले अलग राज्य और झारखंड के जल जंगल जमीन को बचाने आदिवासियों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए अपने घर परिवार को त्याग देने वाले समस्त झारखंड के नेता देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता स्व शिबू सोरेन को भारत रत्न न देकर आदिवासी समाज के साथ मजाक कर रही है, केन्द्र सरकार ये आदिवासी समाज कभी बर्दास्त नहीं करेगी। मेला में जेएमएम हिरणपुर प्रखण्ड उपाध्यक्ष जब्बार अंसारी जेएमएम कार्यसमिति सदस्य हिरणपुर प्रखण्ड मो इमरान उपस्थित थे।



