रांची

भीषण बारिश से प्रभावित जनजीवन को राहत दिलाने में करे आपदा मॉनिटरिंग सेल का गठन – विजय शंकर नायक

Form a disaster monitoring cell to provide relief to people affected by heavy rains - Vijay Shankar Nayak

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने आज झारखंड में भारी बारिश से हुए जनजीवन अस्त व्यस्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि झारखण्ड में कहर बनकर बरस रही बारिश छोटी-बड़ी नदियां मार रही उफान, घरों में घुसा पानी पुल, पुलिया,डायवर्सन, कच्ची सड़क धंसने , विधुत आपूर्ति ठप्प होने से जनजीवन हुआ बेहाल, सरकार तुरन्त संज्ञान ले और त्वरित बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू करे। कहा राज्य के सभी जिलो मे भारी बारिश ने जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है और कई जिलो मे छोटी-बड़ी नदियां मार रही भंयकर उफान, घरों में घुस रहे है पानी पुल, पुलिया,डायवर्सन, कच्ची सड़क धंस रही है, जिसका खामियााज़ा आम- जनो को भुगतना पड़ रहा है और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। नायक ने आगे बताया कि तोरपा-सिमडेगा रोड का एक पुल भारी बारिश में धंस गया है, जिसमें एक ट्रैक फंस गया है। पुल के धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल के धंसने से तोरपा और सिमडेगा के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। वही रांची में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी घुटने तक भर गया है। रांची में भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया है। नायक ने आगे कहा कि मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने झारखण्ड लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर हो या गांव हर जगह आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बहने वाली छोटी-बड़ी नदियां उफान मार रही हैं। कहीं सड़क धंसा तो कहीं घरों में घुसा पानी । राज्य के सभी जिलो के मेन रोड में भारी जल जमाव होने से पुल पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है। जिससे मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। नायक ने यह भी कहा कि राजधानी रांची में बुधवार को दिनभर हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, नामकुम के रियाड़ा गली में नाली निर्माण के दौरान बिजली का तार गिर जाने से दो कुत्तों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में दहशत का कारण बनी रही। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत भी है । कही कही पेड़ की डाली गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप रही , कही बिजली आई, लेकिन आंख-मिचौली जारी रही। नायक ने मुख्य मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस प्रकृतिक आपदा से जनता को राहत दिलाने हेतु एक राज्यस्तरीय और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग आपदा सेल का तुरन्त गठन करे, जिसमे राज्य के सभी उपायुक्त पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बिजली विभाग, नगर निगम,आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ के पदाधिकारी शामिल किए जाए और खुद मॉनिटरिंग करे तथा जनता को हर एक जिले मे मोबाइल नंबर उस सेल का प्रसारित करे, ताकि आम जन सबका जानकारी दे सके और जनता को इस प्रकृतिक आपदा से राहत मिल सके। यह सेल पुरे मानसून बरसात तक कार्य करे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button