बाराबंकी
श्याम महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब बाराबंकी जनपद हुआ श्याममय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के जीआईसी आडिटोरियम में हुआ श्री श्याम महोत्सव सजाया गया बाबा श्याम का भव्य दरबार व रात भर होती रही इत्र वर्षा फूल की बरसात छप्पन भोग के साथ साथ रात्रि भर होता रहा बाबा श्याम का गुणगान वृन्दावन धाम से आएं नंद किशोर शर्मा नन्दू भैया के सुन्दर सुन्दर भजनों को सुन कर भक्त हुए श्याम मय तो जयपुर से आएं अमित नामा नानपारा से कुमार शानू व आयुष सोमानी जयपुर के भजनों पर भक्तजन रात्रि भर नाचने झुमते दिखे भव्य श्रृंगार को देखकर मानो ऐसा लग रहा था जैसे खाटू श्याम मे बैठे हैं भक्तगण देर रात तक चलता रहा भंडारा होता रहा प्रसाद वितरण इस मौके पर मौजूद रहे सभी श्री श्याम परिवार कल्याण समिति के सदस्य व अन्य श्याम प्रेमीगण



