बाराबंकी

दरियाबाद के खूंटी मंदिर में कन्या भोज।

कन्याओं को अंगवस्त्र और उपहार भेंट, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बाराबंकी। दरियाबाद कस्बे के ग्राम चमारन सरैया स्थित खूंटी मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रजवीर बाबा के स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर के महंत अमन दास बाबा ने कन्या भोज का आयोजन किया। महंत अमन दास बाबा ने कन्याओं को अंगवस्त्र और उपहार भेंट किए। कन्या भोज के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राम सागर वर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, देवानंद, राम विलास, नन्कू परमेश्वर और मुकेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button