बरेली

लखनऊ-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

बरेली में होगा ठहराव

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।

बरेली। रेलवे वर्ष 2025-26 में देशभर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। पिछले साल बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रूट सर्वे भी हो चुका है। इस ट्रेन की समय सारिणी जारी होने का इंतजार है। रेलवे अब लखनऊ-मुंबई के बीच बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर के संचालन की कवायद में जुट गया है। इस रूट पर भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जून के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।

लखनऊ-मुंबई के बीच ज्यादा स्टेशन हैं और यात्री भी ज्यादा मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली कोचिंग यार्ड में वंदे भारत स्लीपर का एक और रैक जून के दूसरे सप्ताह तक पहुंच जाएगा। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।  

बरेली-मुंबई रूट

बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड, मुंबई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button