खैरथल में सेनाओं के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खैरथल के भगत सिंह चौक पर वीर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “तीन रंगों का यह तिरंगा देश की शान है, यह हर भारतीय के दिल का स्वाभिमान है। यही गंगा है, यही हिमालय है, यही हिंद की जान है — और यही तीन रंगों में रंगा हुआ अपना हिंदुस्तान है।” केंद्रीय वन मंत्री ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि अपने शहरों को स्वच्छ रखें, खेतों में युवाओं को प्रोत्साहित करें, और विद्यार्थियों में विज्ञान की भावना विकसित करें — तो हम आने वाली सदी में भारत की सामर्थ्य को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। यादव ने कहा देश की सेना ने पराक्रम और क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन किया है। इसी समर्थन में आज खैरथल की जनता ने यह भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की है।
इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा,,किसान नेता टिल्लू शर्मा, उप सभापति वरूण डाटा,अशोक डाटा, देवेंद्र वत्स सहित भाजपा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं एवं अन्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक तथा बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।