अमरोहा

9 साल के बच्चे का तालाब में मिला श‌व

बिहार का रहने वाला था, नानी के साथ रहता था, एक दिन से था लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अमरोहा : नगर कोतवाली क्षेत्र में वासुदेव तालाब से 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कोहिनूर के रूप में हुई है। वह बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था।

कोहिनूर गुरुवार दोपहर से लापता था। शुक्रवार को उसका शव तालाब में उतराता मिला। बच्चा अपनी नानी फूलिया के साथ रहता था। छह साल पहले माता-पिता की मौत के बाद वह यहां आया था। उसकी नानी वासुदेव तालाब के पास फूल बेचकर जीवन यापन करती हैं।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया

पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button