खेलगोड्डा

दो दिवसीय नेट बॉल प्रतियोगिता में 24 टीम के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। गोड्डा कॉलेज गोड्डा मैदान में जिला नेटबॉल संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र से पहले खेल के नियम अनुसार समस्त खिलाड़ियों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन में जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो एवं कॉलेज के प्रोफेसर ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी ने बताया कि गोड्डा जिला नेटबॉल संघ दो दिवसीय फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी सहित गोड्डा कॉलेज के कई प्रोफेसर भी शामिल, होकर खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता में कुल 24 बालक व बालिकाओं का टीमों ने भाग लिया।  वही विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी, जनवरी में तेलगाना में आयोजित राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में लेगी। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा खेल के छेत्र में मेहनत से ही मुकाम मिलती हैं, जिनको सारी सुविधा होती है वहां से खिलाड़ी नहीं निकलते हैं, और जहा सुविधाओं का अभाव रहता है वही से खिलाड़ी निकलता है, इसलिए खिलाड़ी कभी असुविधा को लेकर रोना ना रोए‌। असुविधाओं पर भी खुद अपना रास्ता बनाएं, मुकाम खुद मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी के अलावे, सूरज सिंह प्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष, प्रोफेसर, मनीष दुबे, प्रो रंजन कुमार, प्रो. सलेंद्र कुमार सिंह, नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ देहरी, सचिव गुंजन कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच मोनालिसा कुमारी, सक्रिय सदस्य सौरव कुमार, पल्स टू विद्यालय से कृष्णा मेम, मोना पटेल, पुनम मेम, शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button