मेरठ
भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं पुनर्वास में बुधवार को ब्रिगेडियर एसएन तिवारी ने सेना से संबंधित सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनकी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कैप्टन (आईएन) राकेश शुक्ला ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने के लिए उनके पास बनवाने के लिए भी चर्चा की। भूतपूर्व सैनिकों की ओर से ब्रिगेडियर एसएन तिवारी ने अपने कार्यक्रम का आयोजन जिले स्तर पर भी किया। इनके कार्यक्रम का नाम श्रीमति दुर्गावती देवी सैनिक पूर्व सैनिक महिला एंव बाल कल्याण समिति है। यह जिले स्तर पर स्वाथ्य एंव हीमोग्लोबिन चेकअप का कैम्प भी लगाते है। अन्य जिलों में भी कैम्प लगाए। कैप्टन (आईएन) राकेश शुक्ला ने ब्रिगेडियर एसएन तिवारी का आभार प्रकट किया।


