भरत पुर

तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना के चारलीगंज गाव के सकरे रास्तों पर तेज गति से गाड़ी नही चलाने की सलाह देना एक परिवार को उस समय भारी पड़ गया जब गाड़ी के ड्राइवर ने उसी परिवार के छह साल के एक मासूम को तेज गति से वैन चलाकर रौंद दिया जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम को हुए इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज करने के साथ मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के समय मृतक 6 वर्षिय हर्ष दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। तभी वैन ड्राइवर मानवेंद्र सिंह स्पीड में रेलवे पुलिया की तरफ से आ रहा था। जहां उसने सड़क किनारे खड़े हर्ष पर वैन चढ़ा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे। परिजन मौके पर पहुंचे तब तक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। हर्ष के पिता चंद्रकांत अपना घर आश्रम में काम करते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button