शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धि: सुमित्रा देवी ने पीएचडी मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। अध्यापक प्रशिक्षण विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरेंद्र कुमार के निर्देशन में शोधार्थी श्रीमती सुमित्रा देवी की पीएचडी की मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोसे) सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. हरिशंकर सिंह उपस्थित रहे। सुमित्रा देवी का शोध विषय था –
“माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव, कार्य संतुष्टि एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के संबंध में एक अध्ययन”।
मौखिक परीक्षा के दौरान सुमित्रा देवी ने अपने शोध कार्य के उद्देश्य, पद्धति, तथ्यों के संकलन, विश्लेषण और निष्कर्षों को स्पष्ट एवं आत्मविश्वासपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने परीक्षक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सफलतापूर्वक उत्तर देकर अपनी शोध दक्षता का परिचय दिया।
परीक्षा के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेश कुमार मुछाल ने डॉ. हरेंद्र कुमार और सुमित्रा देवी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर कृष्ण गोविंद पांडेय, प्रो. राजीव कुमार (भौतिक विभाग), डॉ. दीपक जैन (बी.एड विभाग), शोधार्थी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राजीव, अशोक कुमार आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं शोध में गुणवत्ता की सराहना के साथ हुआ।



