पाकुड़
पाकुड़ कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस, किया वृक्षारोपण
Pakur Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday and planted trees

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला सह- प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिवस पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारूल हक एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज ने अपने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय में वृक्षारोपण का आयोजन किया। मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, प्रखण्ड शिक्षा प्रतिनिधि मिरर्जहान विश्वास, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, रामविलास महतो, एहेदिन शेख, महबूब आलम, मिथुन मरांडी, सागर शेख ,कमरुल शेख एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



