दिल्ली

दिल्ली के गृह मंत्री ने कांवड़ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा की।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने अगले महीने शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को एक बैठक की। बैठक के बाद सूद ने कहा कि दिल्ली के लोगों को असुविधा पहुंचाए बगैर श्रद्धालु अपनी आस्था का पालन कर सकें ये सुनिश्चित किए जाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों को बताया,अग्निशमन विभाग, पुलिस, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, बिजली विभाग और दिल्ली नगर निगम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कांवड़ यात्रियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जाए और दिल्ली के लोगों को भी असुविधा न हो। सूद ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार का यह पहला बड़ा आयोजन होगा। कांवड़ यात्रियों की अपेक्षित संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय कर आंकड़े जुटाएगी। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि कांवड़ समितियों की समस्याओं का समाधान एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button