सिंगरौली

स्वामी विवेकानंद जयंती सेवा सप्ताह के अंतर्गत मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन एवं कंबल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। स्वामी विवेकानंद जयंती सेवा सप्ताह के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सिंगरौली द्वारा मानव सेवा की भावना से प्रथम चरण में 11 चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों को मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम, बैढ़न में उपचार हेतु लाया गया, जहाँ सभी मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया।
उक्त सेवा कार्य के दौरान शरद ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी मरीजों को कंबल का वितरण भी किया गया। रेडक्रॉस सिंगरौली द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी चरणों में भी इसी प्रकार के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे अधिकाधिक जरूरतमंद रोगियों को लाभान्वित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सिंगरौली के चेयरमैन  एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ. डी.के. मिश्रा,  जी.पी. सिंह,  राजाराम केसरी,  जितेन्द्र सिंह,  विवेक कुमार त्रिपाठी, रेडक्रॉस सदस्य  बृजेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button