उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट लाभुक का किया पेंशन स्वीकृत
The Deputy Commissioner approved the beneficiary's pension on the spot

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जनजातिय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत शहरकोल पंचायत में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगाये गये शिविर का निरीक्षण किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बेहतर पहुंच के साथ-साथ बेहतर सड़क और दूरसंचार संपर्क और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव- पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। इसके पश्चात उपायुक्त ने पौधारोपण किया।



