बालिकाओं कि सुरक्षा के लिए सरकार ने जारी किए विभिन्न टोल फ्री नंबर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जनपद मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति एवं सहारा जीवन जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आश्रम पद्धति विद्यालय असैदापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी डब्लू सी के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा बालिकाओं के लिए सरकार में विभिन्न टोल फ्री नंबर जारी किए है। आप को कभी भी और कहीं भी कोई असुविधा हो तत्काल जानकारी दे, तुरंत कार्रवाई होगी। संस्था के प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव ने कहा सरकार बालिका शिक्षा को लेकर कई योजनाएं संचालित की है। आप पढ़ें तभी समाज का विकास होगा। बालिका के पढ़ने से दो परिवार का विकास होता है। सीडब्लूसी की सदस्य नीरज पांडेय ने बालिकाओं को बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के अंतर्गत विपरीत परिस्थितियों में फंसे बच्चों को मदद पंहुचने हेतु 1098 नंबर संचालित है जिसे आपात कालीन स्थितियों में आप सहयोग ले सकते है। सीडब्लूसी की रीता सिंह ने कहा कि 181 महिला हेल्पलाइन पर बालिकाएं जो विषम परिस्थितियों में हो उस पर जानकारी ले सकती है। इस मौके पर विद्यालय की अनुपमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



