पाकुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान, कई उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना
Vehicle checking drive for road safety in Pakur, many violators fined

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में अवैध गतिविधियों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पाकुड़ पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मदर टेरेसा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र और हेलमेट के प्रयोग की जांच की गई। जांच में कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने तथा हेलमेट न पहनने पर उन्हें जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान सही तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों को भी समझाया गया और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी तरह के कागजात की कमी, हेलमेट न पहनने या अवैध गतिविधियों में पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।



