सिंगरौली
भारी बारिश के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 26 जुलाई को छुट्टी घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली । ज़िले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सिंगरौली में हो रही लगातार बारिश की वजह से कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 26 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के जारी निर्देशा के मुताबिक, वर्तमान में वर्षा ऋतु के कारण अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय (CBSE,ICSE,MPBSE) बिद्यालयों में दिनांक 26 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



