मिशन शक्ति 5.0: नगर में सुरक्षा दल ने चलाया जागरूकता अभियान
महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति फेस 5.0’ के तहत, हसनपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार और अतरासी चौराहे पर सोमवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।मिशन शक्ति सुरक्षा दल की टीम में एस.आई. प्रेम पाल, हेड कांस्टेबल रामदेव, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल लता शामिल रहीं। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और वहाँ मौजूद महिलाओं तथा छात्राओं से संवाद स्थापित किया।सुरक्षा दल ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे: 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्डलाइन और 1930 साइबर अपराध की जानकारी दी।इसके अतिरिक्त, टीम ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जैसे: विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया। महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।


