पाकुड़

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर टोटो चालकों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Special awareness program organized among Toto drivers regarding Filaria eradication

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से वीआईपी रोड, पाकुड़ में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी टोटो चालकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन से ही फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे फाइलेरिया रोधी दवा का अनिवार्य रूप से सेवन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने टोटो चालकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं, ऐसे में वे जन-जागरूकता अभियान के सशक्त माध्यम बन सकते हैं। जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टोटो चालकों के बीच फाइलेरिया संबंधी संदेश अंकित टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने टोटो चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनसे अपील की कि वे अपने यात्रियों को भी फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले को शीघ्र ही फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button