भरत पुर

भुसावर पंचायत समिति प्रधान पद के लिए भाजपा के पांच महिला दिग्गजों ने ठोकी दावेदारी।

भुसावर भुसावर पंचायत समिति प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पांच दिग्गजों महिलाओं ने अपनी दावेदारी ठोकी है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मिली जानकारी के अनुसार भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 की ग्राम पंचायत छौंकरवाडा खुर्द एवं झारौटी से आशा पत्नी सतेन्द्र पथैना अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
वही भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 की ग्राम पंचायत छौंकरवाड़ा कलां से पूर्व सरपंच नैमीसिंह चौधरी की पुत्रवधु रचना कुमारी भी प्रधान पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
इसी प्रकार से भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 की ग्राम पंचायत चैंटोली एवं सलैमपुर खुर्द से ज्ञानेंद्र भारद्वाज उर्फ बबलू (प्रधान) की पत्नी उमा शर्मा भी प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रही है।
तथा भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 की ग्राम पंचायत सुहारी एवं घांटरी से पूर्व सरपंच कप्तान सिंह घांटरी की माता रामा देवी भी प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रही है।
 गौरतलब है कि भुसावर पंचायत समिति का प्रधान पद जनरल महिला के लिए आरक्षित होने के कारण यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भुसावर पंचायत समिति में कुल 19 वार्ड बनाए गए है। इसलिए प्रधान पद की कुर्सी के लिए दावेदारी ठोकने वालों को 10 पंचायत समिति सदस्य का बहुमत हासिल करना जरूरी होगा। भुसावर पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए वार्ड संख्या तीन से बीजेपी से सुनीता पत्नी राजू राजा पथैना ग्राम पंचायत से प्रधान पद की दावेदारी से अपने में कम नहीं है।
 इन्होंने भी प्रधान पद की दावेदारी जताईं ।
सबसे पड़ी बात है कि गांव पथैना पंचायत समिति सदस्य के पद पर एक ही घर में से जिठानी आशा पत्नी सतेंद्र सिंह एवं दौरानी सुनीता पत्नी राजू राजा भी वार्ड तीन ग्राम पंचायत पथैना से अपना भाग्य इस चुनाव में अजमा रही है
सुनीता वार्ड संख्या तीन से है तो उनकी जिठानी आशा पत्नी सतेंद्र सिंह वार्ड चार से छोकर बाड़ा खुर्द एवं झारोटी से अपना भाग्य पंचायत समिति सदस्य पद पर चुनाव के लिए चुनाव मैदान में खड़ी हुई है। प्रधान पद की दावेदारी के लिए पांच महिलाओं ने अपनी दावेदारी जताई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button