भरत पुर

अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में सात करोड़ की लागत से निर्मित भवनों का लोकार्पण समारोह 12 अप्रैल रविवार को 

अपना घर सेवा समिति भुसावर द्धारा रवाना होंगे 61 सदस्यों का दल 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले में मानव सेवा के श्रेत्र में निरन्तर अग्रसर अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है । जहां आश्रम परिसर में लगभग 60 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित चार नवीन भवन जिनमें आशियाना भवन, टीबी भवन, एचआईवी भवन एवं लीलावती भवन (प्रथम तल ) पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं।जिनका लोकार्पण समारोह 12 अप्रैल रविवार को आयोजित किया जाएगा। जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश गहलोत (कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार), कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत (राज्यसभा सांसद) विशिष्ट अतिथि सुभाष गर्ग (विधायक भरतपुर) के साथ-साथ संभागीय आयुक्त महोदय नलिनी कठौतिया एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी का गरिमामय सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर अपना घर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे से आगामी 12 अप्रैल रविवार को सुबह 08 बजे छोकरवाडा सड़क मार्ग स्थित ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण से बस द्वारा 61 सदस्यों के साथ अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में भवनों के लोकार्पण, बालिका सदन के शिलान्यास एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर रवाना होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button