बरेली

एयरपोर्ट विस्तार के लिए लैंड लीज एग्रीमेंट की तैयारी, 44.26 करोड़ से ज्यादा की भूमि खरीदी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एयरपोर्ट (सिविल एन्क्लेव) के विस्तारीकरण में बड़े-बड़े एप्रन, टैक्सी-वे और बड़े टर्मिनल का निर्माण कार्य कराने के लिए निजी भूमि क्रय कर ली गयी। विस्तारीकरण की कवायद तेज करते हुए अब नागरिक उड्डयन और राज्य सरकार के बीच लैंड लीज एग्रीमेंट की तैयारी शुरू हो गयी है।
इसमें ग्राम समाज और रक्षा संपदा की भूमि भी शामिल होगी। लीज एग्रीमेंट होने के बाद भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को शासन स्तर से स्थानांतरित हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
16.97 एकड़ निजी भूमि क्रय कर 44.26 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को बांटा गया है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन की ओर से वर्ष 2024 में बरेली एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कवायद शुरू करने को पत्राचार किया तो शासन ने भूमि अर्जन करने के संबंध में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की थी। शासन के निर्देश पर डीएम ने तहसील सदर के स्तर से एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू करायी। विस्तारीकरण के लिए कुल 23.55 एकड़ भूमि क्रय करने की तैयारी की थी। 4.14 एकड़ भूमि ग्राम सभा की है, यह राज्य सरकार की ओर से हस्तांतरित की जानी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button