बरेली

फर्जी नक्शा दिखाकर चार करोड़ रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार, 15 साल से था फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। विकास प्राधिकरण (बीडीए) का फर्जी नक्शा दिखाकर लोगों को भूखंड दिलाने का झांसा देकर चार करोड़ से अधिक की ठगी करने के आरोपी खुर्रम गौटिया निवासी दिलीप कुमार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ की टीम कर रही थी।  वर्ष 2010 में शासन के आदेश पर इन मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को ट्रांसफर कर दी गई। विवेचना  के दौरान दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने दिलीप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लखनऊ  की टीम दिलीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसके बावजूद वह 15 साल से हाथ नहीं आ रहा था। इस बार टीम को दिलीप के बरेली में होने की सूचना मिली तो शनिवार को उसे दबोच लिया गया। शाम के वक्त टीम उसे लखनऊ ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button