बरेली

11वें दीक्षांत समारोह में आज पदक देंगी राष्ट्रपति

राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शनिवार को दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री आएंगे। आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति 30 जून को आ रही हैं। वे मेधावियो को पदक देंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम अभी आना है। कहा यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री 29 अप्रैल की शाम को आ सकते हैं। अधिकारियों ने तैयारी इसके हिसाब से की है। विकास कार्य और नाथ नगरी के महत्व से जुड़े कार्यों की बुकलेट को तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा और जरूरी इंतजामों पर भी मंथन किया गया है।
आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति आएंगी। मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार हो गया है। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल के जरूरी इंतजामों के लिए मंडल के अन्य जनपदों के अधिकारी भी बुलाए गए हैं। प्रशासन के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगाया गया है।
-अविनाश सिंह, डीएम एडीजी (सुरक्षा) बरेली पहुंचे, 1200 पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी आईवीआरआई में प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को प्रदेश के एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल व अन्य वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में आईवीआरआई परिसर में ही फोर्स की ब्रीफिंग की गई। करीब 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किए  गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button