मुरादाबाद
मुरादाबाद पुलिस लाइन में बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता आयोजित की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की 42 वीं वार्षिक बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 मुरादाबाद के पुलिस लाइन में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न पुलिस जोनों की 13 टीमों के कुल 305 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
टेबल टेनिस में डीआईजी मुनिराज व दरोगा दीनदयाल की जोड़ी ने 40 प्लस डबल वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने मु. अ. आलोक मिश्रा व विश्राम सिंह को हराकर यह खिताब जीता। इसके अलावा 50 प्लस डबल में महेश चंद पांडे व विश्राम सिंह (पीएसी पश्चिमी जोन) में सूरज नाथ व विजय प्रकाश गोरखपुर जॉन को पराजित किया।
बैडमिंटन में भी कई शानदार मैच हुए महिला चैंपियनशिप में मेरठ जोन ने वाराणसी जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया। 45 प्लस महिला डबल्स वर्ग में गोरखपुर की सरिता नागवंशी और बरेली की मधु कश्यप की जोड़ी ने वाराणसी की कनक शर्मा और रेडियो जोन की अर्चना सिंह को पराजित किया।
55 प्लस महिला सिंगल्स में बरेली जोन की मधु कश्यप ने गोरखपुर की शीला यादव को हराया ओपन मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में वाराणसी के राजन यादव और मेरठ की सिमरन चौधरी ने मेरठ के विवेक गुप्ता और आगरा की भावना को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आरएसओ अजय पाठक, मनोज कुमार, वर्षा चाहर, आसिफ सिद्दीकी, फिरोज खान, पीसी महेश चंद पांडे, पीसी शिवनारायण राजपूत, पीसी सतीश कुमार, पीटीआई सुधीर शर्मा और आरक्षी रविंद्र कसाना मौजूद रहे।



