जालौन

राजघाट मोहल्ले में पाइप लाइन लीकेज से दूषित पानी की सप्लाई लोगों में रोष

 शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग, एक-दो दिन में समाधान का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला राजघाट में चैकी मंदिर के ठीक सामने पाइप लाइन लीकेज की समस्या से स्थानीय लोग काफी समय से परेशान हैं। लीकेज के कारण घरों में पहुंच रहा पानी दूषित हो गया है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गर्मी के इस मौसम में स्वच्छ पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसी संबंध में राजघाट निवासी मनोज कुमार पुत्र महेश बाबा ने जल निगम जल संस्थान कालपी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी पीने योग्य नहीं रह गया है और गंदगी मिश्रित पानी की आपूर्ति हो रही है। उक्त प्रकरण में जल संस्थान कालपी के जेई वाशिद अली ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके और किसी प्रकार की बीमारी का खतरा न रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button