पाकुड़

ईशाकपुर में आयोजित राजस्व शिविर का अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने लिया जायजा

Additional Collector James Sureen inspected the revenue camp organized in Ishakpur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन एवं आमजनों की सुविधा हेतु सभी अंचल एवं हल्का स्तर पर राजस्व शिविर आयोजित किया गया। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने पाकुड़ अंचल स्थित ईशाकपुर पंचायत भवन में राजस्व शिविर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने आमजनों को इसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से हम आपके समस्याओं के समाधान का प्रयास करते है, परंतु आपको भी अपने समस्या के समाधान हेतु जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने, आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने, दाखिल खारिज, नामांतरण, सुधार व अद्यतन, रसीद निर्गमन (ऑनलाइन/ऑफलाइन), भूमि से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, जमाबंदी प्रतिलिपि उपलब्धता, एलपीसी निर्गमन आदि अन्य तमाम मामलों के निष्पादन के लिए सभी अंचल और हल्कावार विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान अपर समाहर्ता ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लिया, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचलाधिकारी पाकुड़ अरबिंद बेदिया एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button